पीएमश्री विद्यालय के एनएसएस स्वयं सेवकों ने निकाली जल संरक्षण रैली
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न ) । पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीमाधोपुर में संचालित सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर के चौथे दिन ‘जल महोत्सव’ के अंतर्गत जल संरक्षण हेतु जन जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य डॉ मधु चौधरी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर विद्यालय से रवाना किया।स्वयंसेवकों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर पूरे कस्बे में भ्रमण किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने “जल है तो कल है” और “बूंद-बूंद से घड़ा भरे, पानी की रक्षा सब करें”जैसे नारों के माध्यम से आमजन को पानी की बर्बादी रोकने और वर्षा जल संचयन के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी कैलाश चंद्र कुमावत, ओम प्रकाश गुर्जर, धन्ना राम जाट, धुडसिंह सामोता,बजरंग सिंह बिजारणियां, सुखराम मांडिया, भूपेन्द्र योगी और समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।