सिंघाना सीएचसी में मनाया नर्सिंग डे

कर्मचारियों का किया सम्मान

सिंघाना,(नरेन्द्र स्वामी)12 मई। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएचसी की सबसे बड़ी नर्स एलएचवी अन्नमा मैथ्यू ने की। प्रभारी डॉ रामकला यादव ने सिस्टर फ्लोरेंस के प्रतीक चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में नर्सिंग अधीक्षक राजेंद्र सैनी के नेतृत्व में नर्सिंग कर्मचारियों का मेडल पहनाकर सम्मान किया। वहीं सीएचसी में कार्यरत 59 वर्षीय एलएचवी अन्नमा मैथ्यू को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। नर्सिंग अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद सैनी ने बताया कि वैश्विक कोरोना महामारी पर इन नर्सिंग कर्मचारियों के सहयोग से ही विजय प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान सीएचसी की आशा मंजू देवी का भी नर्सिंग अधीक्षक ने नगद राशि व मेडल देकर सम्मान किया तथा एंबुलेंस 108, 104 के कर्मचारी सुरेंद्र, नरेश, ओमप्रकाश का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में डॉ सत्येंद्र यादव, लेखाकार मुकेश पारीक, प्रदीप कुमार यादव, अनिल कौशिक आदी वक्ताओं ने संबोधित किया।

अंत में एलएचवी अन्नम्मा मैथ्यू ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर हर्ष स्वामी, जयवीर, अनिल, अशोक, लक्ष्मी, नीलम भास्कर, जागृति, सुशीला, अंजू, मुकेश, बाबूलाल, गोविंद, संजय जेवरिया, कृष्ण जांगिड़, राजू, भंवर आदि मौजूद थे।

You might also like