अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर नर्सिंगकर्मियों का किया सम्मान
राजलदेसर,(कुंदन दाधीच)12 मई। इण्डैन गैस एजेन्सी की ओर से मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्साकर्मी, नर्सिंग स्टाफ, कोरोना संक्रमण में कार्य कर रही आशा सहयोगीनों, चुतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों, संविदा पर लगे कर्मचारियों का एजेंसी प्रबंधक पवन झेडूं ने मोमेंटो व पुष्पगुछ भेंट कर सम्मान किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार व कार्यपालक मजिस्ट्रेट सुभाष कुल्हरी, थानाधिकारी सुरेन्द्र राणा, चिकित्सा प्रभारी संजय बुंदेला, पालिकाध्यक्ष गोपाल मारू, केमिस्ट एसोशिएसन अध्यक्ष मनफूल टांडी मौजूद थे। पर्यावरण प्रेमी शिक्षक बाबुलाल तुनगरीया ने लाल पट्टी के प्लस लगे मास्क वितरीत किये। इसी क्रम में नगर कांग्रेस प्रभारी गोविन्द कठोड़, खेमचंद बरडिय़ा, रोहित बाफना, सुशील घोषल, विक्रम मारू, उम्मेद गर्ग आदि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस चूरू-बीकानेर सीमा चौकी पर कार्यरत कोरोना कर्मवीरों एवं नर्सिंग स्टाफ के साथ मनाया ।