अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान

झुंझुनूं,(अश्वनी शर्मा)12 मई। अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के उपलक्ष पर मंगलवार को बिरला अस्पताल पिलानी के तत्वावधान में संचालित बिरला नर्सिंग कॉलेज पिलानी परिसर में अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके जैन की धर्मपत्नी अलका जैन के मुख्य आतिथ्य में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया गया। इस मौके पर लोक कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष मुरली मनोहर शर्मा एवं विद्या विहार पालिका उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में बिरला नर्सिंग कॉलेज के सभी नर्सिंग स्टाफ को पुष्प गुच्छ भेंटकर विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 के लिए फ्रंट में लड़ाई लडऩे वाले नर्सिंग स्टाफ का हौसला अफजाई किया। इस मौके पर बिरला नर्सिंग ऑफ कॉलेज के सचिव गोविंदराम सैनी ने अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस की बधाई देते हुए लोक कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष मुरली मनोहर शर्मा ने कोरोना की लड़ाई में लडऩे वाले नर्सिंग स्टाफ की सेवा की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बिरला नर्सिंग ऑफ कॉलेज की प्राचार्या अंजलि सिन्हा, छात्रावास अधीक्षक सुधा शर्मा, सौम्या जयदेव, रोशन लाल, अमृत प्रीत कौर, विनीत रामावत, वंदना जाजू, हरजिंदर आदि उपस्थित रहे।

You might also like