निर्जला एकादशी पर भीषण गर्मी में राहगीरों को खिलाया फ्रूट सलाद, पिलाया शीतल पेय

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर लोगों ने धर्म पुण्य करते हुए कस्बे में जगह-जगह पर राहगीरों को शरबत, जूस, नींबू पानी पिलाया व फल वितरित किए। कस्बे में मुख्य बाजार मार्ग पर स्थित चारण काम्प्लेक्स के आगे उपभोक्ता समस्या निवारण संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष समाजसेवी अमरसिंह चारण के सौजन्य से राहगीरों को तपती गर्मी में ठंडक के लिए फ्रूट सलाद खिलाए गया। इस मौके पर समाजसेवी अमरसिंह चारण, मदन चारण दातली, सुरेंद्र चारण, गजानन्द प्रजापत, पवन सोनी, मनोज, नन्दकिशोर आदि की अनेक दुकानदार व लोग मौजूद थे। लोगों ने संस्थान के इस कार्य की सराहना की। इसी प्रकार कस्बे के नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के आगे समाजसेवी ताराचंद गोयल के सौजन्य से लोगों को ठंडाई पिलाई गई। इस मौके पर पुजारी रामलाल भोजक, सुनिल भोजक, पवन जैन‌, महेन्द्र सरावगी, वासुदेव शर्मा, किशोर सुराणा, अक्षय हंसावत, संदीप चौहान, हितेश मडदा, गणेश हंसावत, गोरव वर्मा, गजानंद जांगिड़ आदि अनेक लोग मौजूद थे। इसके अलावा कस्बे में मुख्य बाजार, अम्बेडकर सर्किल व बस स्टैंड पर भी लोगों ने राहगीरों को शीतल पेय पिलाकर पुण्य कमाया।

You might also like