सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में शिक्षक ने विद्यार्थियों को करवाया कृष्ण भोज

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । अपनी सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अलायला के वरिष्ठ अध्यापक उत्तम चंद शर्मा ने अपनी तरफ से विद्यार्थियों को कृष्ण भोज करवाया। विद्यार्थियों को देसी घी के बूंदी भुजिया परोसे गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सांवर मल शर्मा ने वरिष्ठ अध्यापक उत्तम चंद शर्मा को सेवानिवृत्त पर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ व दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की। इस मौके पर शारीरिक शिक्षक उम्मेद सिंह, सुरेश जोईया, इंद्राज स्वामी, रेणु सैनी, मीनाक्षी आर्य, सुमन शेखावत, कमलेश कुमार इत्यादि शिक्षक उपस्थित रहे।

You might also like