ओपीडी वैन के साथ 1500 लोगों को निशुल्क चिकित्सा व दवाईयां दी

बिसाऊ,(अशोक सोनी)21 मई। चिकित्सा विभाग के निर्देश पर कस्बे के सांई अस्पताल की चिकित्सा टीम ने कस्बे के 25 वार्डो व 5 गांवो में मोबाइल ओपीडी वैन के साथ कैम्प लगाकर 1500 लोगो के स्वास्थ्य की जांच की। अस्पताल निदेशक रंजना चैधरी के अनुसार सांई अस्पताल की चिकित्सा टीम ने 1 से 19 मई तक कस्बे के 25 वार्डो व नजदीकी गांव दुलचास, कुलहरियों की ढाणी, शेशू, पिलानी खुर्द, धीरासर में ओपीडी वैन के साथ कैम्प लगाकर चिकित्सक टीम के डॉ मनोज चतुर्वेदी, डॉ ममता, डॉ रूची, जीएनएम रामलाल गोदारा, अंजना, सुनील शर्मा, सुनीता, नंदा, फारूक ने किडनी, हाईपरटेंशन, डायबिटीज, खांसी, सर्दी-जुखाम तथा गर्भवती महिलाओं को उनके निवास स्थान के नजदीक निशुल्क चिकित्सा सेवा देकर निशुल्क दवाईया दी गई।

You might also like