पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । नोडल पशुपालन विभाग द्वारा ग्राम जसवंतगढ़ में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय पशु बांझपन निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर प्रभारी डॉ हरकेश कुमार दानोदिया ने बताया कि शिविर में आयोजित संगोष्ठी में कुल 51 पशुपालकों को पशु बांझपन निवारण के बारे जानकारी प्रदान की गई तथा विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। पशुपालकों को खनिज लवण और कृमि नाशक दवा का वितरण करते हुये बांझपन से ग्रसित पशुओं का उपचार किया गया। शिविर प्रभारी ने बताया कि शिविर में मुनेश LSI, जुगल किशोर जांगिड़, विजयपाल डारा, देव जोशी और आत्मा राम आदि ने सहयोग किया।

You might also like