लोकडाउन में पैदल घर जाने वाले लोगों को मिनी बस से पहुंचाया जाएगा आवास केंद्र
खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)15 मई। अन्य राज्यों से आने जाने वाले प्रवासी मजदूरों व पैदल चलने वाले लोगों के लिए उपखंड के दो विद्यालय में आवासीय केंद्र बनाए गए हैं जो व्यक्ति पैदल चलकर घर जा रहे हैं उनके लिए आवासीय केंद्रों तक मिनी बस के माध्यम से ले जाकर उन्हें रहने और खाने की सुविधाएं दी जा रही है। उपखण्ड अधिकारी शिवपाल जाट ने बताया कि बसई के पंकज पब्लिक स्कूल तथा बबाई में विज्ञान चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल में आवास केन्द्र बनाए गए है तथा चैकपोस्ट बसई, चैकपोस्ट बबाई तथा उपखण्ड अधिकारी कार्यालय परिसर में एक-एक मिनी बस खड़ी की गई। पैदल चलने वाले लोगों की सूचना मिलते ही इन बसों में मजदूरों को आवास केन्द्र लाया जाएगा तथा वहा उनकी स्क्रीनिंग करवाकर भामाशाहों के सहयोग से रहने व खाने की व्यवस्था की गई है। आमजन से भी अपील की है की पैदल जाने वाले श्रमिकों की सूचना तुरन्त उपखण्ड प्रशासन को दें।