पेंटिंग बनाकर दिया जागरूकता का संदेश
यादव लगातार करते रहते हैं पेटिगं के जरिए लोगों को जागरूक
पाटन,(प्रवीण कुमार योगी)24 मई। पाटन कस्बे में मुख्य बस स्टैण्ड पर बने बुर्ज पर भारतीय कलाकार संघ सीकर के अध्यक्ष सुरेश चंद यादव ने आज फिर कस्बे वासियों को पेंटिंग बनाकर जागरूकता का संदेश देने के साथ-साथ सब घर में रहे, स्वस्थ रहें, प्रशासन के नियमों का पालन करें, मुंह पर मास्क लगाएं, साबुन से हाथ धोएं व एक मीटर की दूरी बनाए रखें जैसे जागरूकता संदेश दिए।
भारतीय कलाकार संघ की तरफ से पूरे राजस्थान में यह अभियान चल रहा है जो कि कलाकार खुद के द्वारा नि:शुल्क व खुद के खर्चो पर यह कार्य किए है। यादव ने सीकर जिले के बहुत सारे गांवों में निशुल्क कार्य किया है। पाटन थाने व इलाके के हाईवे पर स्लोगन लिखकर संदेश दे रहे हैं और साथ ही अपने परिचितों से भी स्लोगनों का कार्य करवाया है। यादव ने सीकर जिले के अलावा जयपुर के बगरू कस्बे के आसपास के इलाकों में भी पेंटिंग के जरिए जागरूकता का संदेश दिया है। उन्होंने कहा जब तक लॉक डाउन चलेगा तब तक लगातार जागरूकता का संदेश देता रहूंगा।