पाकिस्तान प्लेन क्रैश दुर्घटना में टॉप मॉडल ज़ारा आबिद की मौत

नई दिल्ली,। पाकिस्तान के कराची में शुक्रवार को हुई प्लेन क्रैश दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो गई है। दरअसल, पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का एक विमान कराची एयरपोर्ट पर लैंडिंग करने से कुछ मिनट पहले दुर्घटनाग्रस्त होकर घने रिहायशी इलाके में जा गिरा। विमान में 91 यात्री और आठ क्रू मेंबर समेत कुल 99 लोग सवार थे। इस दुर्घटना के बाद खबर आ रही है कि पाकिस्तानी मॉडल ज़ारा आबिद की भी इस प्लेन क्रैश में मौत हो गई है। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ज़ारा आबिद को बचा लिया गया है।

पाकिस्तान के कई पत्रकारों ने भी ट्विटर पर उनकी मौत की पुष्टि की है और उनके फैंस ने भी इस खबर के बाद ट्वीट करना शुरू कर दिया। हालांकि, अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, ज़ारा के कई दोस्तों ने इस बात की जानकारी दी है कि वो उस फ्लाइट में थीं, जो कराची में दुर्घटनाग्रस्त हुई है। खबरें यह भी आ रही हैं कि विमान में सवार कुछ ही लोग बच पाए हैं और अधिकतर यात्रियों की मौत हो गई है।

पत्रकार जैन खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर कन्फर्म किया जारा आबिद प्लेन क्रैश में नहीं बच पाई हैं। उनके दोस्त और फैंस भी लगातार संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। वहीं, भारत की कई नामचीन हस्तियों ने पाकिस्तान में हुई इस दुर्घटना पर अपना दुख व्यक्त किया है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस दुर्घटना को लेकर अपनी संवेदना व्यक्त की है, जिसमें अनिल कपूर, अनुपम खेर, रवीना टंडन, अनुभव सिन्हा आदि का नाम शामिल है।

You might also like