पाला सकलाय दादा का मेला 12 से : रात्रि जागरण होगा, अगले दिन कुश्ती प्रतियोगिता

 

 

अभिषेक कुमावत 

 

झुंझुनूं (नवयत्न ) | बाकरा गांव में श्री पाला सकलाय दादा का दो दिवसीय मेला 12 अप्रेल से शुरू होगा। मेले को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन समिति की ओर से भजन संध्या, जागरण और कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

 

 

 

संयोजक सुरेश खीचड़, राजेंद्र खीचड़ तथा पूर्व सरपंच सतीश खीचड़ ने बताया कि 12 अप्रेल की रात साढ़े आठ बजे से रात्रि जागरण होगा। जागरण में प्रसिद्ध गायक कलाकार बाबूलाल चौधरी, सोनम गुर्जरी, ममता चौधरी, किशोर मीणा तथा कमलेश प्रजापत अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कलाकारों कीओर से एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुतं किए जाएंगे। इसके अलावा नृत्यांगना आशा मीणा (जोधपुर),रेणु रंगीली, अंजली चौधरी और शारदा मीणा भी अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेंगी। विशेष आकर्षण के रूप में सोनू मारवाड़ी की अनूठी प्रस्तुतियां भी रहेंगी। बाबूलाल चौधरी एंड पार्टी की ओर से पूरी रात भक्तिमय माहौल बनाया जाएगा। मेले के दूसरे दिन 13 अप्रेल को दोपहर साढ़े तीन बजे से कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई पहलवान भाग लेंगे। विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पहलवान को 11 हजार रुपए तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले पहलवान को 5100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

You might also like