भक्ति, भजन और भंडारे के संग मनाया गया परमहंस बावलिया बाबा का वार्षिक महोत्सव

विनोद स्वामी 

मुकुंदगढ़ (नवयत्न)। कस्बे के आराध्य संत परमहंस बावलिया बाबा का वार्षिक उत्सव बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रोशनी एवं फूल मालाओं से सजावट की गई। प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई। श्रद्धलुओं की ओर धार्मिक भजनों के साथ निकाली गई प्रभात फेरी मंदिर से शुरू होकर गढ़, रघुनाथजी मंदिर से गोपीनाथ मंदिर के मुख्य मार्गो से होते हुए मंदिर पहुँची। पंडित रामगोपाल शर्मा के आचार्यत्व मे समाधि पूजन कर बाबा की ज्योत ली गई। महा आरती कर भंडारा शुरू हुआ जिसमें बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी गृहण की। मेले लगा जिसमे बच्चों ने खूब एन्जॉय किया।

बुधवार रात्रि को विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें कुम्भ नाथ दरबार के महंत डॉ शैलेंद्र नाथ अघोरी के सानिध्य में फतेहपुर सारनाथ आश्रम के संत रोशन नाथ महाराज के मुखारबिन्द से एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई, वही स्थानीय भजन गायकार विकास पारीक, संपत शर्मा, सुभाष शर्मा, पवन सैन, सुरेंद्र बियाला, सतीश योगी, आशीष गुर्जर, राकेश टेलर, विद्याधर सैनी एवं प्रशांत शर्मा डूमरा ने भी भजनों की प्रस्तुतियां देकर शमा बांधे रखा। पवन पचलंगिया एवं घनश्याम शर्मा ने संतो का सम्मान किया। देर रात तक श्रद्धालुओं ने मंदिर मे धोक लगाकर मनोकामनाएं मांगी। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य ट्रस्टी विनोद बेसवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता अश्वनी महर्षि, नरेंद्र बिरख, आत्मा राम बेरीवाला, पवन पचलैंगिया,राजाराम सुरोलिया, प्रमोद पचलंगिया, नितिन चौधरी, बिहारी लाल वर्मा,एडवोकेट सुरेश शर्मा,रामदेव सिंह राठौड़,नरेश टेलर, दिनेश बेरीवाला, अशोक मोदी, संजय रोहिल्ला, सुशील मोदी, गोविंद शर्मा, सुभाष शर्मा, अशोक बेरीवाला, दिनेश सुरोलिया, सज्जन सैन, सुरेश बेसवाल, अशोक टेलर, ओपी बिरख, प्रेम पाल दूलर एवं रामकुमार सिंह सहित बड़ी संख्या मे श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

You might also like