लोहिया स्कूल ने की परिंडा अभियान की शुरूआत
चिड़ावा,(विजेंद्र सिंह लमोरिया)7 मई। बढ़ती गर्मी और लोकडाउन को देखते हुये मूक पक्षियों के लिये लोहिया स्कूल ने परिंडा अभियान की शुरुआत की है। जिसका प्रारंभ निदेशक जगपाल सिंह यादव, प्रबंध निदेशक राम सिंह नेहरा, प्रिंसिपल प्रमोदिनी दुबे, प्रधानाचार्या प्रमिला झाझडिय़ा ने अपने-अपने निवास स्थान पर परिंडे लगाकर किया। इसके बाद प्रबन्ध निदेशक के सानिध्य में सचिव प्रदीप नेहरा, कन्हैया लाठ, सुनील पायल, राकेश मान, राजेन्द्र भास्कर ने विद्यालय प्रांगण में परिंडे लगाए। उसके बाद विद्यार्थियों को दिए जा रहे ऑन लाइन होम वर्क में सभी को अपने-अपने घरों में एक-एक परिंडा लगाने का कार्य दिया गया और मूक पक्षियों के लिये दाना पानी की व्यवस्था कर उसकी फोटो को सोशियल मीडिया के माध्यम से भेजने के लिये कहा गया। जिसमें लगभग सभी विद्यार्थियों ने अपने-अपने घरों में परिंडे लगाए। जिसमें छोटे बच्चों अर्थव अग्रवाल, नव्या चौधरी, आर्यन, प्राची चाहर, श्रेष्ठा सोनी, निशा, सूर्या, निकेश, गार्गी, प्रियांशी, हर्ष पायल, तनुजा, हिमांशी, आरजू, तनु, प्रियांशु, नेहा, हर्षित आदि ने परिंडों पर विशेष कलाकारी करते हुए सुंदर बनाने का प्रयास किया। प्रोजेक्ट प्रभारी कन्हैयालाल लाठ ने सभी स्टाफ सदस्यों से निवेदन करके सभी को परिंडे लगाने के लिये प्रोत्साहित किया। विद्यालय 1100 परिंडे लगाने और प्रतिदिन उनके संरक्षण के लिये प्रतिबद्ध है। उक्त कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने में शिक्षिका कविता सोनी, कृष्णा अग्रवाल, सीमा शर्मा, कविता कुमावत, काजल, ओम प्रकाश बरवड़ आदि ने सहयोग किया।