प्रशासन कोविड-19 में व्यस्त, मंदिर भूमि पर धड़ल्ले से हो रहा है निर्माण
प्रशासन की रोक के बाद भी चालू है मंदिर भूमि पर निर्माण
नीमकाथाना,(हरीश देवंदा)28 मई। जहां एक और कोविड-19 के चलते शहर में आम आदमी से लेकर कोरोना वायरस की रोकथाम ,बचाव , सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर लगा हुआ है, वही प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों के कोविड-19 की व्यवस्थाओं में लगे होने के चलते शहर में अवैध निर्माण कर्ताओं के हौसले बुलंद हैं, जब से राज्य सरकार ने लोक डाउन 0.4 में आमजन की सुविधाओं को देखते कार्य करने की छूट दी है उसका फायदा उठाते हुए कुछेक रसूखदार अपने धनबल की आड़ में मंदिर भूमि पर निर्माण करने से बाज नहीं आ रहे हैं , इसका उदाहरण कस्बे के खेतड़ी मोड़ स्थित मंदिर श्री नरसिंह दास की मंदिर भूमि पर प्रशासन की रोक के बाद भी बन रहे वाणिज्य कांपलेक्स है, अवैध निर्माणकर्ताओं के हौसले इतने बुलंद हैं की धनबल और राजनीतिक रसूख से लोक डाउन के दिशा निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं, प्रशासन जिम्मेदार अधिकारी अपनी आंखें मूंद कर बैठे हैं , इतना ही नहीं मंदिर भूमि पर हो रहे निर्माण को लेकर जागरूक लोगों द्वारा सरकार के उपखंड स्तर पर जिम्मेदार उपखंड अधिकारी , तहसीलदार, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी, जिला कलेक्टर, संभागीय आयुक्त से लेकर शासन सचिवालय में गृह सचिव से लेकर मुख्य सचिव तक मंदिर भूमि को बचाने को लेकर गुहार लगाई जा चुकी है, जिस पर स्थानीय अधिकारी कर्मचारियों ने एक दो बार मंदिर भूमि पर हो रहे निर्माण को बंद तो करवाया लेकिन मंदिर भूमि पर कर रहे निर्माण कर्ताओं के धनबल , ऊंची रसूख, राजनीतिक पहुंच के चलते निर्माण कार्य लगातार जारी है, मंदिर श्री नरसिंह दास जी की भूमि पर हो रहे निर्माण को रुकवाने एवं मंदिर भूमि को सुरक्षित करवाने को लेकर जिम्मेदारों के गुहार लगाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता पूर्णमल यादव ने बताया की 25 अक्टूबर 2019 को गृह सचिव एवं जिला कलेक्टर को शहर में मंदिर भूमि सुरक्षित करवाने की गुहार लगाई, तो स्थानीय प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए गिरदावर, हल्का पटवारी एवं नगर पालिका टीम द्वारा रिकॉर्ड में मौके पर नोटिस चस्पा कर निर्माण कार्य नहीं करने के लिए निर्माण कर्ताओं को पाबंद किया गया था तथा नगरपालिका हल्का जमादार को रोजाना मंदिर भूमि पर निर्माण होने पर नगर पालिका प्रशासन एवं तहसीलदार को अवगत कराने के लिए पाबंद किया गया था लेकिन नोटिस चस्पा होने के बाद से लेकर आज दिनांक तक मौके पर निर्माण कार्य लगातार जारी है लेकिन जिम्मेदारों के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है, कस्बे के खेतड़ी मोड़ स्थित मंदिर की भूमि पर लोक डाउन की आड़ में हो रहे निर्माण कार्य को रुकवाने को लेकर गुरुवार को सामाजिक कार्यकर्ता पूर्णमल यादव ने जिला कलेक्टर सहित सरकार के उच्च अधिकारियों को मेल के जरिए शिकायत भेजी की स्थानीय प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा सूचना के बाद भी मंदिर भूमि पर हो रहे निर्माण को नहीं रुकवाया जा रहा है तथा मिलीभगत करके निर्माण कार्य को पूर्ण करवाया जा रहा है यादव ने मंदिर भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य को रुकवाने की मांग करते हुए प्रशासन के द्वारा विगत 25 अक्टूबर 2019 से आज दिनांक तक है मंदिर भूमि पर जो निर्माण कार्य किया गया है उसमें दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।