पशुओं-पक्षियों की सेवा कर मनाया सीएम का जन्मदिन
चूरू,(पीयूष शर्मा)3 मई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने रविवार को राज्य के सीएम जननायक अशोक गहलोत का 69वां जन्म दिन शहर में स्थित सवाई सागर बालाजी धाम में पशु-पक्षियों की सेवा कर मनाया। सवाई सागर के महंत संतकुमार सारस्वत के सान्निध्य में आयोजित सेवा कार्य में चूरू शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम चोटिया, कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष रतनलाल जांगिड़, सिटीजन क्लब चूरू के अध्यक्ष सुबोध मासूम ने पशु सेवा की। इस मौके पर सैकड़ों प्रवासी पक्षियों को चुग्गा-पानी तथा गायों व खरगोश आदि के लिए फल-सब्जियां मुहैया करवाई गई। बाद में सवाई सागर बालाजी मंदिर में सुंदरकांड पाठ कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दीर्घायु होने व वैश्विक महामारी कोविड-19 खत्म होने की प्रार्थना की गई। इस मौके पर राकेश शर्मा, अशोक सैनी, गणेश पीपलवा, शशि सैनी, महेंद्र प्रजापत, मनोज महर्षि, सुनील गौतम, आशुतोष शर्मा आदि मौजूद थे।