नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का मरीजों ने उठाया लाभ
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। शहर के डॉ कन्हैयालाल टंडन के सुपुत्र डॉ विजय सिंह टंडन की स्मृति में सोमवार को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श एवं दवा वितरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। डॉ टंडन अपनी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के रूप में क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। उनकी स्मृति में आयोजित इस शिविर में नगर एवं आसपास के अनेक मरीजों ने पहुंचकर नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। शिविर में मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। आयोजकों ने बताया कि आगामी 19 अगस्त बुधवार को डॉ अरुण शर्मा पूर्व चिकित्सक फोर्टिस अस्पताल, गुरुग्राम अपनी नियमित चिकित्सकीय सेवाएं टंडन क्लिनिक एवं विजय लेब में प्रदान करेंगे। क्षेत्र के मरीज चिकित्सा सेवाओं का लाडनूं में ही लाभ ले सकेंगे। इस अवसर पर डॉ अरुण शर्मा, राजीव टंडन, टेक्नीशियन धनपत वर्मा का विशेष सहयोग रहा।