अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने करवाई पति की हत्या
पत्नी सहित आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
जयपुर,(राकेश अवस्थी)28 मई। जिले के बगरू इलाके में हुयी युवक की हत्या को पुलिस ने खुलाशा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक युवक की पत्नी सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि हत्या अवैध संबंध के चलते की गयी है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक सुरेश कुमार शर्मा की पत्नी का पूर्ण महावर से अवैध संबंध था जिसका पता युवक को लग गया था। जिस पर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी पूर्ण महावर को गिरफ्तार कर लिया साथ में पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया।