पहले दिन कई दुकानों में शोसल डिस्टेसिंग की उड़ी धज्जिया

दो माह से खुली सभी दुकाने

बिसाऊ,(अशोक सोनी)20 मई। जिला कलेक्टर की गाइडलाइन आने के बाद बुधवार को कस्बे की सभी दुकानें खुल गई लेकिन कपड़े व कॉस्मैटिक दुकानो में बगैर मास्क व पांच से ज्यादा महिलाए सामान खरीद रही है। दो माह बाद कस्बे का बाजार आम दिनों की तरह खुला हुआ नजर आया। कपड़े व कॉस्मैटिक के दुकानदार पहले ही दिन लॉक डाउन की धज्जिया उड़ाते हुए खरीददारी के लिये आई महिलाओं को एक साथ अंदर खड़े रखकर सोशल डिस्टेसिंग की पालना नहीं करवाई वहीं कई दुकानदार व ग्राहक मास्क भी उपयोग नहीं कर रहे थे।

जब मीडिया वालो के कैमरे उनकी और घूमे तब गले में लटक रहे मास्क को जल्दी से मुंह पर खींच लिया। गाइडलाइन के अनुसार दुकानों में दो व पांच ही ग्राहक खड़े रह सकते है जबकी कई दुकानो में इनकी संख्या सात-आठ तक नजर आई। मॉल की दुकाने खोलने पर प्रतिबंद बंद है उसके बाद मॉल की दुकाने खुली। नाई की दुकान खुलने पर दाढ़ी व कंटिगं करवाने वालो की भीड़ देखी गई। नाई हाथो में गलब्स लगाकर काम कर रहे थे। दो माह बाद सभी दुकाने खुल गई लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के लोगो का आवागमन शुरू नहीं होगा तब तक बाजार में पूरी तरह रौनक नहीं आयेगी।

थानाधिकारी रिया चौधरी ने कस्बे के सभी दुकानदारों से आग्रह किया है की जिला कलेक्टर द्वारा जारी गाइडलाइन व लॉक डाउन की पालना करते हुए दुकानों में व्यवस्था बनाये रखे। बगैर मास्क लगाये आने वाले ग्राहक को माल नहीं बेचे स्वंय दुकानदार भी मास्क लगाकर रखे। छोटी दुकान में दो व बड़ी दुकान में पांच से ज्यादा ग्राहक नहीं रखे अगर गाइडलाइन का उल्लघंन किया तो जुर्माना या दुकान बंद या फिर कानूनी कार्यवाही होगी।

बैंक के आगे लगी लाईन ने नहीं बनाई सोशल डिस्टेसिंग
लॉक डाउन-4 में छूट मिलते ही बैंक के आगे खड़े ग्राहक भूल गये सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना। बुधवार को कस्बे के बड़ौदा बैंक के आगे सुबह 10 बजे ग्राहको की भीड़ इस कदर लगी थी कि सब एक दुसरे से सटे हुए दिख रहे थे। किसी ने भी सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान नहीं रखा। इन ग्राहकों को बैंक के चैनल गेट पर खड़ा कर्मचारी बार-बार अपने मोबाईल से भीड़ की फोटो प्रशासन को भेजने की कहते हुए सोशल डिस्टेसिंग बनाने की अपिल करता रहा लेकिन इन सभी के कोई असर नहीं हुआ। बैंक के पास खड़े होम गार्ड की भी बाते नहीं मानी। इस तरह होने वाली भीड़ के कारण कोरोना को कैसे हरा पायेंगे यह सोचने व समझने वाली बात है।

You might also like