प्रिंस कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न )। जयपुर बीकानेर बाईपास, सीकर स्थित प्रिंस कॉलेज में एनआईआईटी लिमिटेड, गुरुग्राम द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कम्पनी के एसोसिएट रिसोर्स ऑफिसर मनोज कश्यप एवं सीनियर काउंसलर नेहा जैन के गाइडेंस में आयोजित इस प्लेसमेंट ड्राइव में प्रिंस कॉलेज में अध्ययनरत एवं पासआउट 29 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिनमें 19 विद्यार्थियों को अंतरिम रूप से चयनित किया गया है।
प्रिंस कॉलेज प्राचार्य डा. मनीष यादव ने बताया कि अंतिम रूप से चयनित प्रतिभागियों को एचडीएफसी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नियुक्ति दी जायेगी। प्लेसमेंट ड्राइव में प्रिंस कॉलेज काॅर्डिनेटर कुलदीप सिंह एवं प्रबंधन सदस्य उपस्थित रहे।

You might also like