चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग

प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

चिड़ावा,(विजेंद्र सिंह लमोरिया)29 मई। पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग को लेकर लोगों ने जिला कलेक्टर के मार्फत प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है।

शिक्षक नेता राजकुमार मूंड के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में लिखा है कि भारत का सबसे बड़ा सम्मान 1954 से लेकर 2019 तक कुल 48 विभूतियों को मिल चुका है। मोदी सरकार आने के बाद भी 5 लोगों को यह सम्मान मिल चुका है।

ज्ञापन में लिखा है कि देश के किसान, मजदूर, कमजोर वर्ग, दलित, अल्पसंख्यक व पिछड़ों की आवाज को बुलंद करने वाले, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्र में विभिन्न विभागों के मंत्री, उप प्रधानमंत्री व प्रधानमंत्री पद पर रहे लेकिन जाति और बिरादरी की राजनीति नहीं करने वाले न्याय प्रिय चौधरी चरण सिंह को यह सम्मान दिया जाना चाहिए।

ज्ञापन में आशा व्यक्त की गई कि 15 अगस्त 2020 को चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में रोहिताश कुमार, संजीव कुमार, अनिल कुमार सहित अनेक लोग शामिल थे।

You might also like