कनेक्ट टेक बोनांजा 2026 में पीएमश्री विद्यालय बना उपविजेता
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। यूईएम द्वारा आयोजित कनेक्ट टेक बोनांजा 2026 का आयोजन उत्सव मैरिज गार्डन, जालपाली में किया गया। प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्रीमाधोपुर के 35 विद्यार्थियों ने विभिन्न इवेंट्स में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यालय के साजिद कुरैशी ने बायो ब्रिलियंस में द्वितीय तथा अंकिता कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं साइंस मॉडल में आर्यन शर्मा ने प्रथम स्थान, क्यूरियोसिटी जनरल क्विज में लक्ष्य सेन तथा टेक्निकल आर्ट में दीपिका सैनी ने रनर-अप स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विजेता विद्यार्थियों को चेक एवं प्रमाण-पत्र तथा रनर-अप विद्यार्थियों को प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ मधु चौधरी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों से निरंतर मेहनत एवं नवाचार के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। डॉ चौधरी ने बताया कि गत वर्ष भी विद्यालय ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन भौतिक विज्ञान व्याख्याता धन्नाराम जाट ने किया। कार्यक्रम में पीएम श्री गतिविधि प्रभारी ओम प्रकाश गुर्जर एवं शिशुपाल सिंह बिजारणिया उपस्थित रहे।