पुलिस के जवान ने रक्तदान कर बचाई ज
चूरू, (पीयूष शर्मा )3 मई । शहर के निजी अस्पताल में भर्ती सुंदरमल टाक को जब बी ग्रुप रक्त की जरूरत पड़ी तब ब्लड बैंक में बी ग्रुप रक्त नही था तब परिजनों ने आरजे ग्रुप से मदद मांगी । जब यह मैसेज आर जे ग्रुप में आया तो आर जे ग्रुप में मौजूद चूरू पुलिस के कमांडो धर्मवीर सिंह ने अपनी ड्यूटी के बीच चूरू भरतिया अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचकर एक जीवन बचाने के लिए अपना रक्त दान किया । कमांडो धर्मवीर सिंह ने बताया कि उनका मकसद सिर्फ किसी की जान बचाना है । वही आरजे हेल्प फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष अमज़द तुगलक ने बताया कि हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से चूरू पुलिस के कमांडो धर्मवीर सिंह काफी दिनों से जुड़े हुए हैं 3 महीने पहले भी इन्होंने ब्लड बैंक में ब्लड नहीं होने की वजह से एक अनजान व्यक्ति के लिए रक्तदान किया था। चूरू पुलिस के इस दोहरी भूमिका के लिए चूरू पुलिस के जवान धर्मवीर सिंह को हम दिल से सेलूट करते है। चूरू एसपी तेजस्विनी गौतम के नेतृत्व में चूरू पुलिस की भूमिका बहुत ही सराहनीय रही है चूरू पुलिस संकट काल में सुरक्षा भी कर रही है और हमारे जीवन के लिए रक्तदान भी कर रही है।