पुलिस ने मात्र 18 घंटे में किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार कर 4 मोबाईल बरामद
जयपुर,(राकेश अवस्थी )28 मई। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम कावेन्द्र सागर ने बताया कि 27 मई को पुलिस थाना विश्वकर्मा जयपुर पश्चिम पर परिवादी पप्पू सिंह पुत्र सुर्यदेव मिस्त्री निवासी प्लाट न. 50 गुर्जर बस्ती बढारणा विश्वकर्मा जयपुर ने उपस्थित थाना होकर दर्ज करवाया कि मैं अपने घर जा रहा था तो गुर्जर बस्ती रोड न0 17 के पास दो व्यक्तियो ने मेरा मोबाईल छिन लिया जिसपर पुलिस थाना विश्वकर्मा जयपुर पश्चिम पर मु0न0 121/20 धारा 382 आईपीसी में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। शहर में हो रही मोबाईल लूट, चैन स्नैचिंग व अन्य लूट की बढ़ती हुई वारदातों कि रोकथाम हेतु बजरंग सिंह अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम, सुश्री प्रियंका कुमावत एसीपी चौमू जयपुर पश्चिम के निकट सुपरविजन और निर्देशन में मांगीलाल पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन कर कार्रवाई करने के आदेश दिये।
गठित टीम द्वारा त्वरीत कार्यवाही करते हुए सूचनाए एकत्रित सीसीटीवी कैमरे, तकनीकी सहायता से मात्र 18 घण्टे में मोबाईल लूट कि वारदात का खुलासा करते हुए अभियुक्त रितेश कुमार सिंह पुत्र सुधीर कुमार सिंह जाति राजपुत उम्र 20 वर्ष निवासी गांव छतोनी थाना तरियानी जिला शिवहर बिहार हाल किरायेदार कुम्हार बस्ती रोड न0 17 विश्वकर्मा जयपुर को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से चोरी व लूट के 4 मोबाईल फोन जब्त किये है।अभियुक्त से पुछताछ जारी है, पूछताछ मे अन्य कई चोरी व लूट की वारदातों का खुलासा हो सकता है।
सफलता प्राप्त करने वाली टीम के सदस्य
मांगीलाल पुलिस निरीक्षक,थानाधिकारी करतार सिंह,हेड कांस्टेबल रण सिंह,सुरजीत सिंह,कांस्टेबल विकाश कुमार।