महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की ओर से पुलिसकर्मियों का सम्मान
टोंक,(दिनेश शर्मा)27 मई। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि के पर बुधवार को महात्मा गाँधी जीवन दर्शन समिति टोंक की और से कोरोना वारियर्स के रूप में 24 घंटे आम जन की सुरक्षा में तत्पर टोंक सदर थाना पुलिस का किया सम्मान।
महात्मा गाँधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोंजक अनुराग गौतम एव टोंक ब्लाक संयोंजक विकास विजयवर्गीय ने बताया कि महात्मा गांधी 150वी जयंती समारोह के अंतर्गत सोशल डिस्टेंसिंग एवं सरकारी एडवाइजरी की पालना के साथ स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर महामारी कोरोना वायरस के चलते अपना कर्तव्य निभाते सदर थाने में तैनात पुलिस कर्मियों का माला पहना कर एव पुष्पवर्षा करके सेनेटाइजर, मास्क, ग्लव्स, हेयर सेफ्टी केप एव विटामिन सी की टेबलेट भेंट करके सम्मान किया गया। उन्होंने बताया कि वही सरकार के उच्च शिक्षा विभाग एवं शिक्षा विभाग की ओर से सभी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता जिसका शीर्षक युवा एवं अहिंसा पर आयोजित की गई।