पॉजिटिव की रिपोर्ट आते ही पड़ोसी को लगाया गले, हुआ खुलासा तो जान में आई जान

झुंझुनूं, (जय जांगिड़ )29 मई। कोरोना संक्रमण की बढ़ती खबरों के बीच हर कोई व्यक्ति भयभीत नजर आता है।वहीं जरा सी खांसी, जुखाम, बुखार होने पर अपने आप में महसूस करने लगता है कहीं अपने को कोरोना तो नहीं हो गया। वहीं लोग लॉक डाउन में अपने-अपने घरों में बैठकर नए-नए तरीके इजाद कर रहे हैं,कोई गायकी का मजा ले रहा है तो कोई घर पर ही कई हेयर कटिंग स्टाइलिश बनाने में मशगूल है। वहीं छोटे बच्चे दिन भर कैरम बोर्ड, शतरंज, लूडो खेलने में मस्त रहते हैं। साथ ही युवतियां हर रोज यूट्यूब के माध्यम से नई-नई रेसिपी सीखकर दक्षता हासिल कर रही है। कोरोना की दहशत के बीच भी लोग कोई न कोई मनोरंजन का बहाना भी ढूंढ ही लेते हैं इसी क्रम में आज मित्र डॉक्टर तौकीर फारूकी द्वारा व्हाट्सएप मैसेज पढ़ने को मिला जिसमें पॉजिटिव की रिपोर्ट पढ़ते ही अपने मित्र को लगा लिया गले और कर डाला खुशी का इजहार… वहीं मित्र हो गया भयभीत… आप भी पढ़िए यह रोचक व्हाट्सएप संदेश।
*कोरोना काल में पॉजिटिव रिपोर्ट*
सुबह 6 बजे मेरे पड़ोसी ने मेरी *बाइक की चाबी* 🔑 मांगी
कहा..
*”मुझे लैब से रिपोर्ट लानी है।”*
मैंने कहा..
*”ठीक है भाई.. ले जा।”* 🏍
थोड़ी देर बाद पड़ोसी *रिपोर्ट ले कर* वापिस आया,
मुझे चाबी दी और *मुझे गले लगाया* और
*”बहुत बहुत धन्यवाद”* कहकर अपने घर चला गया।
जैसे ही वह अपने घर गया,
गेट पर ही खडे होकर अपनी पत्नी से कहने लगा..
*”रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है!”* ✔️
जब यह बात मेरे कान में पड़ी तो मैं तो गिरते-गिरते बचा..
घबराकर मैने अपने *हाथ सैनिटाइज़र से* साफ़ किये,
फिर *बाइक को* दो बार सर्फ से धोया,
फिर याद आया उसनें मुझे *गले भी* लगया था,
मैंने मन मे सोचा..
*मारा गया तू बेटा, तुझे भी अब “कोरोना” होगा*
फिर मैं *डेटोल साबून से* रगड़-रगड़ कर नहाया
और बाथरूम में ही दुःखी होकर एक कोने में बैठ गया।
थोडी देर बाद मैंने पड़ोसी को फोन करके बोला:
*”भाई, अगर आपकी रिपोर्ट पॉजिटिव थी, तो कम से कम मुझे तो बख्श देते ?”*
*”मैं बेचारा गरीब तो बच जाता”* 😭
पड़ोसी जोर-जोर से हंसने लगा और कहने लगा..
*”वो रिपोर्ट.. ?”* 😉
वो रिपोर्ट तो आपकी भाभी की *प्रेग्नेंसी की रिपोर्ट* थी *”जो पोजटिव आयी है!”*
*हर चीज़ कोरोना थोडे होती है!* 😜
😂😂😂😂😂😂😂😂
लॉकडाउन में आप द्वारा मनोरंजन के ऐसे ही चटपटे,गुदगुदाते जोक्स व सार्थक संदेश आप भी भेज सकते हैं हमें इन नंबरों पर हम करेंगे आपके संदेशों को प्रकाशित।
व्हाट्सएप नंबर   72 3196 1239
You might also like