डाक अदालत का आयोजन 18 मार्च को

 

संजय सोनी

झुंझुनूं (नवयत्न ) । डाक विभाग के द्वारा झुंझुनूं मण्डल (डाक) में 18 मार्च को प्रातः 11 बजे अधीक्षक डाकघर झुंझुनूं के कार्यालय में एक डाक अदालत का आयोजन होगा। इस डाक अदालत में प्रशासन अपने उपभोक्ताओं से विभिन्न विषयों पर चर्चा करेगा और इससे सम्बंधित शिकायते समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। अधीक्षक डाकघर ने बताया कि इस दौरान काउन्टर सेवा (डाक व रेल डाक सेवा), विदेशी डाक वस्तुएं, पार्सल एवं बीमाकृत वस्तुएँ, बचत बैंक, मुल्यदेय वस्तुएँ, मनीऑर्डर, पेंशन सम्बन्धी मामले (केवल डाक कर्मचारी जो इस मण्डल के अधीन हैं ।)

यदि किसी व्यक्ति को उपयुक्त किसी मामले में कोई शिकायत हो और उसका अभी तक कोई संतोषप्रद उत्तर नहीं मिला हो तो उसे अपनी शिकायत का पूर्ण विवरण देते हुए अधीक्षक डाकघर झुंझुनूं को 16 मार्च तक अवश्य भेज देना चाहिए | इस प्रकार की कोई भी शिकायत प्राप्त होने पर सम्बंधित मामले पर ध्यान दिया जावेगा। शिकायतकर्ता को उक्त तिथि पर आमंत्रित किया जायेगा।

You might also like