सुन्दरकांड मित्र मंडली ने सीएचसी को उपलब्ध करवाए पीपीई किट व मास्क
राजलदेसर,(कुंदन दाधीच)15 मई। कोरोना महामारी संक्रमण से बचाव के लिए कस्बे की शिव हनुमान सुंदरकांड मित्र मंडली ने सीएचसी में पीपीई किट व मास्क उपलब्ध करवाए। मंडल के विक्रम शर्मा, विष्णु स्वामी, रामावतार सोनी ने थानाधिकारी सुरेन्द्र राणा की उपस्थिति में चिकित्साधिकारी प्रभारी डॉ संजय बुंदेला को 31 पीपीई किट व दो सौ मास्क भेंट किए। शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही सीएचसी में 20 पीपीई किट व दौ सौ मास्क और उपलब्ध करवाएं जाएंगे।