सुन्दरकांड मित्र मंडल ने सीएचसी को उपलब्ध करवाए पीपीई किट व मास्क

राजलदेसर,(कुंदन दाधीच)18 मई। कोरोना महामारी संक्रमण से बचाव के लिए कस्बे की शिव हनुमान सुंदरकांड मित्र मंडल ने सीएचसी में पीपीई किट व मास्क उपलब्ध करवाए। मंडल के विक्रम शर्मा, विष्णु स्वामी, जितेन्द्र सोनी, विनोद पारीक ने चिकित्साधिकारी प्रभारी डॉ संजय बुंदेला को 20 पीपीई किट व एक हजार मास्क भेंट किए।

You might also like