भाजपा नेता जांगिड़ ने लगाया पूर्व भाजपा जिलाअध्यक्ष पर जमीन हड़पने का आरोप
सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न)। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व जिलाअध्यक्ष इन्द्रा चौधरी ओर जगदीश गठाला पर गुरुवार को बीजेपी के कार्यकर्ता समाजसेवी भंवर लाल जांगिड़ ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जमीनी विवाद को लेकर कई गम्भीर आरोप लगाए है।
जांगिड़ ने बताया की मेरी कृषि भूमि सीकर जिले के दांता रामगढ़ तहसील के गांव रेवासा में जयपुर रोड पर स्थित है। जिसमें से कुछ जमीन जगदीश गठाला को बेची गई ओर उसका पंजीकृत विक्रय पत्र जगदीश गठाला के निर्देशित व्यक्ति प्रदीप प्रचार किरण देवी एवं यीशु पोद्दार के नाम बेचान किया और मौके पर पुख्ता तारबंदी करवा कर सभी की मौजूदगी में नाप चौक करके कब्जा दे दिया था।
लेकिन इसके बाद भी जगदीश गठाला व इंदिरा चौधरी द्वारा डराने धमकाने पर मैने न्यायालय उपखंड अधिकारी दांतारामगढ़ से स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया था। परन्तु गिठाला ओर चौधरी ने धोखाधड़ी से मुझे विश्वास में लेकर स्थगन आदेश को हटवा दिया ।
फिर मुझे एक लिखावट दिनांक 05/ 02 /2025 को 100 रुपये के स्टांप पर प्रदीप प्रचार इशू पोद्दार सुशील पोद्दार वकील वीरेंद्र तालोड ने जगदीश गठाला व इंदिरा चौधरी भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष की सहमति से लिखकर दिया था कि हम भविष्य में सीमाओं के लेकर कोई विवाद नहीं करेंगे और सीमाज्ञान व पड़ोस से कोई विवाद हुआ तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जगदीश गठाला व इंदिरा चौधरी की होगी।
लेकिन 17/04/2025 को करीब शाम 4 बजे जगदीश गठाला प्रदीप प्रचार सुशील पोद्दार व 15 – 20 भूमाफिया गिरोह के सदस्यों ने जेसीबी लाकर पुरानी तारबंदी व बलियों को हटाकर ट्रैक्टरो में डालकर चोरी करके ले गए एवं बेचान की हुई कृषि भूमि से ज्यादा भूमि पर कब्जा कर जेसीबी से खाई को खुदवाकर पक्का निर्माण करने लग गए।
न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश दिए जाने में देरी करने पर मुझे पता चला कि प्रदीप प्रचार ,किरण देवी, ईशु पोद्दार ,सुशील पोद्दार ने जगदीश गठाला व इंदिरा चौधरी सहित सभी ने मिलकर सीमाज्ञान के आवेदन पर मेरे फर्जी हस्ताक्षर कर व मेरी फोटो लगाकर मेरे ही नाम से राजस्व कर्मचारी उस समय पटवारी रेवासा सुनील कुमार व धनेश्वरी शर्मा से साठ गांठ कर मुझे बिना सूचना किए ही राजस्व नियमों की अवहेलना कर सीमा ज्ञान कर दिया
जिसकी रिपोर्ट भी पुलिस थाना जीण माता में दी गई है।
जांगिड़ बताया की मैने घटना की जानकारी देते हुए जिला कलेक्टर महोदय व जिला पुलिस अधीक्षक महोदय सीकर को भी संपूर्ण जानकारी देते हुए तीन चार बार शिकायत की थी परंतु पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष इंदिरा चौधरी के प्रभाव में होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई एवं मुझे डराने धमकाने के लिए जगदीश गठाला द्वारा अपने चेंबर से आए दिन कई अलग-अलग वकीलों से मेरे पास झूठ नोटिस भेज कर मुझ पर दबाव बनाया जा रहा है और सीधे तौर पर कहते है की तेरी संपूर्ण जमीन हमें दे दे वरना तेरी कृषि भूमि में तुझे हम घुसने भी नहीं देंगे व वहां पर मेरे जाने पर गुंडो को पीछे लगा देते हैं वगाड़ियां मेरे पीछे कर देते हैं।
इस प्रकार डरा धमकाकर मेरी संपूर्ण कृषि भूमि में मेरी संपूर्ण संपत्ति फर्जी कागज में झूठा मुकदमा कर मेरी संपत्ति को हड़पने चाह रहे हैं एवं पूर्व जिला अध्यक्ष इंदिरा चौधरी द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को अपने साथ बड़े-बड़े नेताओं के साथ खींची हुई फोटो दिखाकर अपने प्रभाव में लेकर कर्मचारियों को निष्पक्ष कार्रवाई करने में बाधा उत्पन्न कर रही है जिससे प्रशासनिक अधिकारी सही कार्य करने से बच रहे हैं एवं उपरोक्त भूमाफिया पूर्व में भी मेरे साथ मारपीट कर चुके हैं जिसकी रिपोर्ट भी दर्ज करवाई हुई है ।
यदि भविष्य मेरे साथ कोई अनहोनी घटना घटती होती है या मेरी हत्या कर दी जाती तो उसकी समस्त जिम्मेदारी इंदिरा चौधरी व जगदीश गठाला की होगी।
जांगिड़ ने बताया कि वे पिछले 27 वर्षों से भाजपा के कर्मठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता रहते हुए भाजपा द्वारा दिए गए दायित्वों का ईमानदारी से तन मन धन से निर्वहन कर रहा हूं ।
परंतु मुझे आज अफसोस है कि मैं सभी स्तरों पर मेरे साथ हो रहे अन्याय के बाद शिकायत करने के बावजूद भी पूर्व भाजपा जिलाअध्यक्ष इंदिरा चौधरी के प्रभाव एवं दबाव के कारण मुझे न्याय नहीं मिल रहा है।
मैं आपको बताना चाहता हूं कि सभी प्रशासनिक स्तर पर जाने के बाद भी मुझे केवल निराशा ही हाथ लगी है, इसलिए मैं मीडिया के माध्यम से प्रेस वार्ता के जरिए आम जनता को इस विषय से अवगत कराकर न्याय चाहता हूं “मुझे न्याय दिलवाइए’