श्री बन्धे का बालाजी मन्दिर में तैयारियां शुरू
जय जांगिड़
झुंझुनू (नवयत्न)। शहर का प्रमुख धार्मिक स्थल श्री बन्धे का बालाजी मन्दिर में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। भक्तों के उत्साह के देखते हुए मंदिर परिसर में इस बार पार्किंग की विशेष व्यवस्थाएं की जा रही है। चूरू रोड से लगते मुख्य द्वार के उत्तर व दक्षिण दिशाओं में दोनों ओर वाहन पार्किंग के लिए बडे-बडे दो ग्राउण्ड तैयार कराए गए हैं।
मन्दिर ट्रस्ट के नरेशचन्द्र गाडिया ने बताया कि 01 अप्रैल को भजन सम्राट कन्हैया मित्तल का कार्यक्रम होगा। इसमें बडी तादाद में श्रद्धालू और भजन प्रेमियोें के पहुंचने के समाचार मिल रहे हैं। वहीं 02 अप्रैल को मंदिर परिसर में सतरंगी मेला लगेगा। इस दिन निशान पदयात्रा पहुंचने से साथ मेले का आगाज होगा। मेला स्थल पर रेवाडी के कलाकारों द्वारा जीवंत झांकियां सजाई जाएगी। वहीं जोधपुर के हवाई झूले, रेवाडी का डेकोरेशन, सुजानगढ की लाइटिंग भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
श्री बन्धे का बालाजी मंदिर में आयोजन को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही है। मंदिर के शिखरबंध को दक्षिण भारत की तर्ज पर रंगीन और आकर्षक बनाया जा चुका है। रात्रि के समय मनमोहक नजारा बनाने के लिए षिखर पर विषेष लाइटें लगाई गई हैं। मंदिर परिसर में कलरफुल लाइटिंग वाला फाउण्टेन लगाया गया है, जो दर्शकों का मन मोह रहा है। वहीं मुख्य सडक से मंदिर में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग द्वार बनाए गए है दोनों द्वारों के मध्य में सुन्दर पार्क, वाॅकिंग ट्रेक, छतरियां और इनके इर्द-गिर्द बैठने के व्यवस्था की गई है।
इस पार्क में जल्द ही झूले और ओपन जीम लगाने की तैयारियां चल रही है। छोटे बच्चों के लिए मंदिर के अंदर ग्राउण्ड में भी झूले लगाए गए हैं। मंदिर परिसर की निगरानी के लिए पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरों से सुसज्जित किया गया है। हनुमान जन्मोत्सव पर आने वाले भक्तों के लिए जूते-चप्पल, पेयजल, प्रसाद आदि के लिए अस्थाई स्टाॅल लगाकर व्यवस्था की जा रही है।