स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू, निजी स्कूलों के संस्था प्रधानों के साथ हुई बैठक

निसं

उदयपुरवाटी  (नवयत्न) ।  स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में निजी शिक्षण संस्थाओं के संस्था प्रधानों और संचालकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार सैनी और विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार मौजूद रहे। बैठक में करीब डेढ़ दर्जन निजी शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समारोह के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, पूर्व तैयारियों और विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले विषय शिक्षकों, कर्मचारियों तथा प्रत्येक निजी शिक्षण संस्था के एक संस्था प्रधान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने पर सहमति बनी। बैठक में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता कनखाराम, राजेंद्र सिंह, भामाशाह प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीनारायण बड़दीवाल, ललित जोशी सहित निजी शिक्षण संस्थाओं के संस्था प्रधान और संचालक उपस्थित रहे।

You might also like