दशहरा पर्व की तैयारिया जोरों पर, एक दर्जन कारीगर कर रहे पुतलों का निर्माण

श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न)। युवा विकास मंच के तत्वावधान में 20 अक्टूबर को दशहरे मैदान में पुतलों का दहन किया जायेगा। दहन के लिए ब्राह्मण धर्मशाला परशुराम भवन में पुतलों का निर्माण किया जा रहा है। पुतलों के निर्माण के लिए एक दर्जन कारीगर दिन रात निर्माण में जुटे है। युवा विकास मंच के अध्यक्ष आर्यन पारीक ने बताया कि इस बार दशहरा महोत्सव हाईटेक नजर आयेगा।

पिछले दस दिनों से कारीगर पुतलों का निर्माण करने में जुटे है। कई मायनो में इस बार रावण दहन अद्भूत नजर आयेगा। पुतला निदेशक मनोज जांगिड़ ने बताया कि रावण का पुतला 70 फीट का तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का भी निर्माण जोर शोर से चल रहा है। दोनों की लम्बाई 50-50 फीट की होगी।

लंका का भी निर्माण किया जा रहा है। दशहरे में अूत नजारे पेश किये जायेंगे। इसकी भी तैयारिया की जा रही है। रावण के पुतले आकर्षक रूप दिया जायेगा। इसके लिए सभी संसाधन जुटा लिये गये है। इस दौरान महावीर जोशी, गोविन्द शर्मा, रमेश कुमावत, सौम्य शर्मा, प्रेम तिवाड़ी, विशाल शर्मा, मुकेश बागड़ा, आशीष सरोज, विशाल सितमका, हर्षित शर्मा, बलराम कुलदीप सहित अनेक लोग मौजूद थे।

You might also like