साइबर सुरक्षा की जानकारी दी

 

 

श्रवण सारस्वत 

रींगस (नवयत्न ) । बुधवार को एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें रींगस थाना इंचार्ज दिलीप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान थाना इंचार्ज ने विद्यार्थियों को कानून की बारीकियों, यातायात नियमों और साइबर सुरक्षा के प्रति विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि एक जागरूक नागरिक ही सशक्त समाज की नींव रखता है। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने सवाल पूछे, जिनका थाना इंचार्ज ने सरल और प्रभावी तरीके से समाधान किया। इस दौरान हेड कांस्टेबल सुनील कुमार मीणा कांस्टेबल कमलेश कुमार शाहिद संस्थान के कई लोग मौजूद थे संस्थान निदेशक सुनील कुमावत ने सभी का आभार जताया

You might also like