लोगों को दी जल संरक्षण के बारे में जानकारी 

निसं

सुजानगढ (नवयत्न)। विश्व जलदिवस के उपलक्ष में पीएलवी मयंक त्रिवेदी ने भंवर लाल काला बाल मंदिर उच्च माध्यमिक में शिविर का आयोजन किया और लागों को जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी। इसी प्रकार जल प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण अधिनियम, 1974 के बारे में भी लोगों को बताया गया। इसी प्रकार पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986, भूजल प्रबंधन और विनियमन, भारतीय दंड संहिता आदि प्रावधानों के बारे में जानकारी दी।

You might also like