मूर्ति अनावरण समारोह को सफल बनाने के लिए गांवों में जनसम्पर्क

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। गौरव सेनानी संघ तारानगर ने 21अप्रैल सुबह 10.15 बजे खेल स्टेडियम चूरू में होने वाले पदम भूषण वीर सेनानायक परम विशिष्ट सेवा मेडल लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह के मूर्ति अनावरण समारोह को सफल बनाने के लिए गांवों में जनसम्पर्क किया। गौरव सेनानी संघ तारानगर के अध्यक्ष कैप्टन कल्याण सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने सात्यूँ, राजपुरा, चाहरों के वास, झाड़सर धुंआ, लाम्बा की ढाणी, ढिंगी, ढाणी मोतीसिंह, नरसिंहनगर, हड़ियाल, ब्रह्मनगर, मोरथल, दूधवाखारा स्टेशन, जवानीपुरा, बालिया सहित अन्य गांवों का दौरा कर सैनिकों को समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने का न्यौता दिया। इस अवसर पर कैप्टन भंवर सिंह पंवार, सूबेदार दयानंद सहारण, नायब सूबेदार ओमप्रकाश दर्जी, हवलदार रामादत्त ज्यानी सहित अन्य पूर्व सैनिक दौरे पर रहे।

You might also like