पूर्व आईएएस मीणा ने बांटे चिकित्सा कर्मियों को पीपीई किट

नीमकाथाना,(हरीश देवन्दा)29 मई। कस्बे के राजकीय कपिल अस्पताल में विधायक सुरेश मोदी की उपस्थिति में पूर्व आईएएस के. एल. मीणा ने अस्पताल के सभी कर्मचारीयों को 40 पीपीई किट और 500 मास्क बांटे।

मोदी ने कहा की पूर्व आईएएस के. एल. मीणा नीमकाथाना पंचायत नयाबास के निवासी है। मीणा कोविड-19 में सम्पूर्ण राजस्थान में इसी तरह कोरोना योद्धाओं का सहयोग और मनोबल बढ़ा रहे हैं । इनके द्वारा जयपुर के सभी अस्पतालों में किट व मास्क वितरित किए जा रहे है।

इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी साधुराम जाट, पीएमओं डॉ जीएस तॅवर, डॉ एनएल जाटोलिया, डॉ राकेश खेदड़, डॉ गोविन्द सिंह, डॉ धर्मेन्द्र, सहित समस्त स्टाफ, पाटन ब्लॉक अध्यक्ष कान्ता प्रसाद शर्मा, नगर अध्यक्ष मदनलाल आडतिया, गौरीदत शर्मा, विकास जेफ, दिलीप मीणा नयाबास सरपंच मौजूद रहे।

You might also like