पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को दी श्रद्धांजली

सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)31 मई। राजस्थान में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता भंवरलाल शर्मा के निधन के बाद भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा नेता बुद्धिप्रकाश सोनी ने आम कार्यकर्ताओं के संरक्षक के तौर पर भंवरलाल शर्मा द्वारा किये गये कार्यो को याद किया।

वहीं पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, मंडल भाजपा के अध्यक्ष पवन चितलांगिया, विजय चौहान, रिछपाल बिजारणिया, मनीष दाधीच, गणेश मंडावरिया, नवरतन पुरोहित, बुद्धिप्रकाश सोनी, वैद्य भंवरलाल शर्मा, गौरव इंदौरिया, श्रीकांत ओझा, महेश पारीक, श्रवणसिंह राठौड़, अमरचंद भाटी, मदनलाल भारी, राजकुमार पारीक, रेंवतमल पंवार, अभिषेक चोटिया आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

दूसरी ओर सभा समाप्त होते ही वर्तमान भाजपा विधानसभा क्षेत्र के संयोजक वैद्य भंवरलाल शर्मा के साथ कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं की कहासुनी हो गई, जिसके चलते माहौल गरमा गया। वहीं कुछ लोग वैद्य भंवरलाल शर्मा को समझाईस करते नजर आये, लेकिन कुछ कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठता क्रम को दरकिनार कर वैद्य भंवरलाल शर्मा के साथ तेज आवाज में व्यवहार किया।

मीडिया को कैमरे में विडियो रिकॉर्ड न करने के लिए भी कहा गया और बाद में वैद्य भंवरलाल शर्मा से कार्यकर्ताओं ने समझाईस भी की। दरअसल पूरा मामला एक व्हाट्स ग्रुप में हुए विवाद को लेकर उलझ गया था। वहीं वैद्य भंवरलाल शर्मा ने बताया कि पद लिप्सा के चलते ऐसा होता है, लेकिन इस पर मैं ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता।

You might also like