पूर्व विधायक मालाराम गुर्जर की 33 वीं पुण्यतिथि कल
खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)21 मई। खेतड़ी के पूर्व विधायक मालाराम गुर्जर की 33 वीं पुण्यतिथि 22 मई को उनके पैतृक गांव के मंदिर मालेश्वर धाम में मनाई जाएगी। पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर ने बताया कि उनके पिता पूर्व विधायक मालाराम गुर्जर की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लॉक डाउन के चलते सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखते हुए गायों के लिए सवामणी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें क्षेत्र की प्रत्येक गौशाला में 50 किलो जौ का दलिया गाडिय़ों के माध्यम से भिजवाया जाएगा।