बालवाड़ में क्वारेंटाइन समय पूरा कर घर पंहुचे प्रवासी श्रमिकों का स्वागत किया

कांवट,(रंगलाल स्वामी)28 मई। ग्राम पंचायत पीपलोदा का बास के ग्राम बालवाड़ में प्रवासी श्रमिकों ने कोरोना महामारी के बीच 14 दिन का क्वारेंटाइन समय बीता कर घर पंहुचने पर परिजनों व ग्रामीणों ने पुष्प माला पहनाकर गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

भाजपा कार्यकर्ता राधेश्याम शर्मा ने बताया कि सभी प्रवासी श्रमिकों ने क्वारेंटाईन समय में सरकारी एडवाइजरी का पालन करते हुए 14 दिन का समय बिताने पर सभी को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया।

You might also like