SNFF 2026 में राहुल सिंह ने जूरी मेंबर के रूप में निभाई अहम भूमिका
निसं
सहारनपुर/बिसाऊ (नवयत्न)। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आयोजित दो दिवसीय ‘सहारनपुर नेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026’ में राजस्थान के झुंझुनूं जिले के कबीरसर गांव के उभरते फिल्म निर्देशक व लेखक राहुल सिंह कबीरसर को माननीय जूरी सदस्य के रूप में आमंत्रित किया गया। 31 मार्च से 1 अप्रैल तक चले इस प्रतिष्ठित महोत्सव में देशभर से आई 70 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन और चयन किया गया।
महोत्सव के दौरान राहुल सिंह ने अन्य जूरी सदस्यों के साथ मिलकर विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट फिल्मों का चुनाव किया। इस अवसर पर बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अतुल श्रीवास्तव की चर्चित फिल्म ‘प्रभात फेरी’ का भी विशेष प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माँ शाकंभरी यूनिवर्सिटी, सहारनपुर की वाइस चांसलर विमला जी ने राहुल सिंह को सम्मानित करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह और जूरी दुपट्टा भेंट कर उनका स्वागत किया।
राहुल सिंह ने बताया कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि उनको राष्ट्रीय स्तर के मंच पर फिल्मों के मूल्यांकन का अवसर मिला। उन्होंने इसके लिए सहारनपुर राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, मानसी अभिनय गुरुकुल व कलाकुलम की टीम और विशेष रूप से के.के. गर्ग जी, योगेश पंवार जी, रवि करनवाल व शुभम शर्मा जी का आभार व्यक्त किया”