रेल लाओ संघर्ष समिति ने वितरित किये मॉस्क
टोंक,(दिनेश शर्मा)29 मई। रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अकबर खान तथा राष्ट्रीय युवा परिषद टोंक के जिलाध्यक्ष फिरोज खान नें कोरोना वायरस की इस वैश्विक महामारी से बचाव के लिए सोशल डिस्टेसिंग की पालना करते हुए जाबांज पुलिसकर्मियों सहित आमजन को मास्क का वितरण किया ।
अकबर खान नें कहा कि कोरोना वायरस से बचाव ही सावधानी हैं सभी मास्क का उपयोग करें सोशल डिस्टेसिंग की पूर्ण रूप से पालना की जाए जिससे इस महामारी से निजात पाई जा सके। जिस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद खांन, रामदयाल चौधरी, पटेल भोजा राम गुर्जर, समाजसेवी रहमतुल्लाह बैग, हरिनारायण मीणा आदि मौजूद थे।