राजस्थान में कोरोना से मरने वालों का आकड़ा 100 से पार

जयपुर 8 मई । राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को 1 और व्यक्ति की मौत होने के बाद राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 100 हो गई 26 नए मामले सामने आने से राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3,453 हो गई है। शुक्रवार सुबह 9 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 26 नए मामले आए जिनमें जयपुर में 6, पाली में 5 और उदयपुर, झालावाड़ एवं अजमेर में 2-2 नए मामले शामिल हैं। राज्य में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 3,453 हो गई है।

You might also like