बुधवार को राजस्थान में 159 नए कोरोना पॉजिटिव

राज्य में अब संक्रमितों का आंकड़ा 3317

जयपुर 7 मई। बुधवार को राजस्थान में 159 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें सबसे ज्यादा 80 संक्रमित जोधपुर में मिले। इसके अलावा जयपुर में 43, पाली में 12, अजमेर में 5, अलवर में 3, झालावाड़ और जालौर में 3-3, धौलपुर और डूंगरपुर में 2-2, राजसमंद, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, भरतपुर और चित्तौड़गढ़ में 1-1 संक्रमित मिला। चिंता की बात यह है कि जोधपुर में बीएसएफ के 30 जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी दिल्ली में जामा मस्जिद इलाके में ड्यूटी देकर आए थे। राजस्थान फ्रंटियर के जोधपुर स्थित मुख्यालय में बनाए गए क्वारैंटाइन सेंटर में इन्हें रखा गया है। राज्य में अब संक्रमितों का आंकड़ा 3317 पहुंच गया। वहीं बुधवार को करौली, सवाई माधोपुर, जोधपुर और जयपुर में 1-1 व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में संक्रमण से मौत का आंकड़ा 93 पर पहुंच गया। उधर, जयपुर के सवाई माधौसिंह अस्पताल (एसएमएस) में दो कोरोना मरीजों पर प्लाज्मा थैरेपी का ट्रायल किया गया था। इसमें 100% सफलता मिली है। दोनों ही मरीज अब स्वस्थ हो गए हैं। इधर, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमें 10 हजार करोड़ से ज्यादा के राजस्व का नुकसान हुआ है। ऐसे में केंद्र अगर प्रोत्साहन पैकेज नहीं देगा तो राज्य और देश कैसे चलेंगे। लॉकडाउन में फंसे श्रमिकों के अलावा अन्य प्रवासी अभी धैर्य रखें : गहलोत गहलोत ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपनी गाइडलाइन में सिर्फ उन्हीं श्रमिकों एवं अन्य लोगों को अंतरराज्यीय आवागमन के लिए अनुमति दी है, जो लाॅकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे हैं। जो लोग कार्यस्थल पर आराम से रह रहे हैं, उन्हें घर जाने की इजाजत नहीं हैं ।

You might also like