राजस्थानी शिशु मन्दिर स्कूल में बोर्ड टॉपर्स का सम्मान समारोह आयोजित
जय जांगिड़
झुंझुनूं (नवयत्न )। स्थानीय मोदी रोड़ स्थित राजस्थानी शिशु मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया । निदेशक विवेक शर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं 100% परीक्षा परिणाम रहने पर छात्र छात्राओ एवं अभिभावकों को माला साफा दुपट्टा पहनाकर मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया । 12वीं विज्ञान में भूमिका जागिड़ ने 96.80% वाणिज्य वर्ग में कपिल कुमावत 92.80% एवं 10 वीं बोर्ड में आयुष सैनी ने 96.83% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया । 90% से अधिक अंक प्राप्त करने पर अनुकुल सैनी पार्थ शर्मा मेघा सैनी भुपाली जोशी तेजल तनु हाविका प्रखर शर्मा सहित कुल 38 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया । सम्मान समारोह में डॉ उमेद सिंह शेखावत सत्यदेव दड़िया जयप्रकाश शर्मा दयाशंकर अड़ावतिया राधाकिशन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । सचिव सज्जन कुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर राजेन्द्र निर्माण यशवन्त शर्मा विजय सिंह शेखावत विकास महमिया लोकेश शर्मा प्रियंका शर्मा श्रुति शर्मा विकास राहुल प्रदीप अशोक वर्मा गोविन्द सोनी आदि गणमान्य उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन कमलेश शर्मा ने किया ।