भाजपाईयों ने सआदत अस्पताल में किया रक्तदान
टोंक,(दिनेश शर्मा)29 मई। राजकीय सआदत अस्पताल टोंक में ब्लड बैंक में कोरोना संकट के समय ब्लड की कमी को ध्यान में रखते हुए भाजपा सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया सहित आधा दर्जन भाजपा कार्यकर्र्ताओ द्वारा रक्तदान किया गया था। वहीं शुक्रवार को भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया हैं। भाजपा के जिला महामन्त्री नरेश बंसल ने बताया कि रक्तदान का अभियान सतत जारी रहेगा ।
भाजपा के पूर्व शहर मण्डल अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि टोंक भाजपा द्वारा क्रमिक रक्तदान के क्रम में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पार्षद मुकेश कश्यप, विजय बाडोलिया, रोहित खंगार, गौरव ग्वाला, लाला ग्वाला,पवन खंगार, विनोद ग्वाला सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओ ने रक्तदान किया।
रक्तदान कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, जिला महामंत्री नरेश बंसल, मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, शहर महामंत्री प्रभु बाडोलिया, राजेन्द्र सैनी, शिवराज बाडोलिया उपस्थित थे।