स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)26 मई। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री मास्टर भंवरलाल का स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार हो इसी सद्भावना के साथ गरीब, असहाय व पीडि़त मानवता की सेवार्थ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी के नेतृत्व में राजकीय चिकित्सालय में सर्व समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। लैब प्रभारी पवन माटोलिया ने बताया कि आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं द्वारा 51 युनिट रक्तदान किया गया।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष लीटू कल्पनाकांत, शहर ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द चाकलान, पीसीसी सदस्य कल्याणसिंह, इन्द्रराज खीचड़, हरीप्रसाद हर्षवाल, नरेश गोदारा, प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र बबेरवाल, निरंजन तामड़ायत, युवा नेता विकास रिणवां, फकीरचन्द दानोदिया, हनुमान मेघवाल, सुगनचन्द मंडार, रमेश कुमावत सहित कई गणमान्यजन उपस्थित थे।