महात्मा ज्योतिबा राव फूले की जयंती पर निकली रैली

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ ( नवरतन वर्मा )। रतनगढ़ में हम कामगार समाज एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा राव फूले की जयंती पर रैली डॉ अम्बेडकर स्टेच्यू जिला चिकित्सालय से प्रारम्भ हुई। रेली में डीजे, घोड़ी – ऊंट व बैंडबाजा के साथ शहर के प्रमुख मार्ग से निकाली। आयोजित रैली में मुख्य आर्कषक महात्मा ज्योतिबा राव फुले एवं बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की संजीव झांकियां रही है। रैली को कामगार समाज अध्यक्ष हरिप्रसाद हर्षवाल, महात्मा ज्योतिबा राव फूले समारोह समिति अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, डॉ अम्बेडकर समारोह समिति अध्यक्ष हनुमानाराम मेघवाल छाबड़ी, एसी एसटी समाज अध्यक्ष श्रवणकुमार सोडा, दौलतराम पेशिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का प्रारम्भ डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के स्टेच्यू पर पुष्प अर्पित कर किया जो मुख्य बाजार बस स्टैंड, अशोक स्तंभ, घंटाघर, गणेश मंदिर होते हुए हनुमान पार्क होते सैनी समाज अतिथि भवन में जनसभा हुई जिसकी अध्यक्षता कामगार समाज अध्यक्ष हरिप्रसाद हर्षवाल ने कि व मुख्य अतिथि दौलतराम पेशिया ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका के पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवभगवान कम्मा, हनुमानाराम मेघवाल छाबड़ी, मोहनलाल सैनी,श्रवणकुमार सोडा, अशोक कुमार आलडिया, धनेश्वर सैनी, मंजू बारवाल,सरिता पडिहार,आरती सैनी,कोमल सैनी आदि मंचस्थ अतिथि रहे।
आगंतुक का महात्मा ज्योतिबा राव फूले समारोह समिति अध्यक्ष मोहनलाल सैनी ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मोहनलाल गौड़, वेदप्रकाश पंवार, फकीर चंद दानोदिया, शिवाराम मेघवाल, पूर्व पार्षद लालचंद पंवार, सत्यपाल बौद्ध, भंवरलाल जसैल, राजेंद्र कुमार नोखवाल, जे पी भाटी , गोविंद प्रसाद बबेरवाल, डुगर मल सोडा, पीथाराम जोईया बुधवाली, गौरीशंकर सैनी, दौलतराम दायमा, वीरेंद्र कुमार बुनकर, संदीप कुमार धानिया,ओमप्रकाश टाक,सौरभ तंवर सागासर, पूर्व पार्षद लालचंद पंवार, ओमप्रकाश सोडा, शिवभवान,सत्यपाल गौतम, पूर्व उप प्रधान रतनलाल मेघवाल टिडियासर,रेखाराम मेघवाल जेगणिया, श्रवणकुमार जैतासर,मानाराम पायली,मदनलाल कम्मा परमेश्वर लाल गौड़, मदनलाल मेघवाल,सुलतानराम मेघवाल सिकराली,राकेश नायक,विद्याधर सिंह बेरवाल,झाबरमल्ल कुसुमदेसर,गिरधारी लाल सैनी, विनोद कुमार गौड़, सुरेन्द्र कुमार इदलियां, केशरदेव मंडार,एडवोकेट राजेंद्र कुमार मारोठिया,भंवरलाल पेंटर सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। रैली के दौरान जगह जगह बाजारों में सामाजिक संगठनों, व्यापारियों एवं राजनेताओं ने फुल वर्षो की गई तथा रैली में जलपान ,जयुस इत्यादि ठंडे पानी की रैली में व्यापारियों द्वारा व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का मंचिय संचालन अशोक कुमार सैनी ने किया।

You might also like