रंगोली सजा जताया कोरोना वॉरियर्स डॉक्टर्स का आभार
नेहरू युवा केंद्र की अनूठी पहल
चूरू,(पीयूष शर्मा)3 मई। नेहरू युवा केंद्र ने रविवार को राजकीय डेडराज भरतिया अस्पताल में रंगोली सजाकर चूरू जिला कोरोना मुक्त होने पर डॉक्टर्स व चिकित्सा टीमों का आभार जताया। चूरू के कोरोना मुक्त होने के पीछे चिकित्सक वर्ग की बड़ी भूमिका को दर्शाती रंगोली देख चिकित्सक भी अभिभूत नजर आए। इस मौके पर डा. सुनील जांदू ने कहा कि चूरू का कोरोना मुक्त होना सबके सहयोग से संभव हो सका है। उन्होंने कलक्टर संदेश नायक के नेतृत्व में कारोना के खिलाफ चली लंबी जंग के अहम पड़ाव के बारे में बताया। अस्पताल अधीक्षक डा. गोगाराम दानोदिया व बजरंग लाल हर्षवाल ने रंगोली निर्माता नेहरू युवा केंद्र चूरू के वालिंटियर नीरज जांगिड़, सौरव प्रजापत व लोकेश सैनी का आभार जताया।