दुष्कर्म आरोपी सहित महिला तस्कर गिरफ्तार

निसं
जयपुर (नवयत्न)। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पश्चिम की दौलतपुरा थाना पुलिस ने ऑपरेशन स्पेशल एरिया डोमिनेशन के तहत कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक महिला को 2.12 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ा। इसके अलावा शांति भंग की आशंका में पांच लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर उन्हें पाबंद किया गया। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि पुलिस टीम ने दौलतपुरा थाने में दर्ज प्रकरण में वांछित आरोपी महेंद्र कुमार सैनी निवासी सामोद हाल बदनपुरा चेतावाला रोड खोरा श्यामदास को गिरफ्तार किया। वहीं नशे के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने सालासर बिहार-32 से आरती सांसी निवासी अखैपुरा को पकड़ा। उसके कब्जे से 2.12 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके अलावा इस अभियान के दौरान शांति भंग की आशंका में पांच व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई और उन्हें पाबंद किया गया। पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण करना है।

You might also like